सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी : अपनी तुलना दूसरों से न करें

Jai hind hindustan india Jai shree ram Blog hindi vlog english vlog

कहानी : अपनी तुलना दूसरों से न करें

[1/29, 8:39 AM] Pranshu Singh: एक बार की बात है, किसी जंगल में एक कौवा रहता था, वो बहुत ही खुश था, क्योंकि उसकी ज्यादा इच्छाएं नहीं थीं। वह अपनी जिंदगी से संतुष्ट था, लेकिन एक बार उसने जंगल में किसी हंस को देख लिया और उसे देखते ही सोचने लगा कि ये प्राणी कितना सुन्दर है, ऐसा प्राणी तो मैंने पहले कभी नहीं देखा! इतना साफ और सफेद। यह तो इस जंगल में औरों से बहुत सफेद और सुंदर है, इसलिए यह तो बहुत खुश रहता होगा।
 
कोवा हंस के पास गया और पूछा, भाई तुम इतने सुंदर हो, इसलिए तुम बहुत खुश होगे?
 
YouTube me video dekhne ke liye Click kre
इस पर हंस ने जवाब दिया, हां मैं पहले बहुत खुश रहता था, जब तक मैंने तोते को नहीं देखा था। उसे देखने के बाद से लगता है कि तोता धरती का सबसे सुंदर प्राणी है। हम दोनों के शरीर का तो एक ही रंग है लेकिन तोते के शरीर पर दो-दो रंग है, उसके गले में लाल रंग का घेरा और वो सूर्ख हरे रंग का था, सच में वो बेहद खूबसूरत था। 
 
अब कौवे ने सोचा कि हंस तो तोते को सबसे सुंदर बता रहा है, तो फिर उसे देखना होगा
कौवा तोते के पास गया और पूछा, भाई तुम दो-दो रंग पाकर बड़े खुश होगे?YouTube me suscribe kreSuscribe
 

इस पर तोते ने कहा, हां मैं तब तक खुश था जब तक मैंने मोर को नहीं देखा था। मेरे पास तो दो ही रंग हैं लेकिन मोर के शरीर पर तो कई तरह के रंग हैं।
अब कौवे ने सोचा सबसे ज्यादा खुश कौन है, यह तो मैं पता करके ही रहूंगा। इसलिए अब मोर से मिलना ही पड़ेगा। कौए ने मोर को जंगल में ढूंढा लेकिन उसे पूरे जंगल में एक भी मोर नहीं मिला और मोर को ढूंढते-ढूंढते वह चिड़ियाघर में पहुंच गया, तो देखा मोर को देखने बहुत से लोग आए हुए हैं और उसके आसपास अच्छी खासी भीड़ है।YouTube me suscribe kre
 

सब लोगों के जाने के बाद कौवे ने मोर से पूछा, भाई तुम दुनिया के सबसे सुंदर जीव हो और रंगबिरंगे हो, तुम्हारे साथ लोग फोटो खिंचवा रहे थे। तुम्हें तो बहुत अच्छा लगता होगा और तुम तो दुनिया के सबसे खुश जीव होगे?
 
इस पर मोर ने दुखी होते हुए कहा, भाई अगर सुंदर हूं तो भी क्या फर्क पड़ता है! मुझे लोग इस चिड़ियाघर में कैद करके रखते हैं, लेकिन तुम्हें तो कोई चिड़ियाघर में कैद करके नहीं रखता और तुम जहां चाहो अपनी मर्जी से घूम-फिर सकते हो। इसलिए दुनिया के सबसे संतुष्ट और खुश जीव तो तुम्हें होना चाहिए, क्योंकि तुम आज़ाद रहते हो। कौवा हैरान रह गया, क्‍योंकि उसके जीवन की अहमियत कोई दूसरा बता गया।
दोस्तों, ऐसा ही हम लोग भी करते हैं। हम अपनी खुशियों और गुणों की तुलना दूसरों से करते हैं, ऐसे लोगों से जिनका रहन-सहन का माहौल हमसे बिलकुल अलग होता है। हमारी जिंदगी में बहुत सारी ऐसी चीज़ें होती हैं, जो केवल हमारे पास हैं, लेकिन हम उसकी अहमियत समझकर खुश नहीं होते। लेकिन दूसरों की छोटी ख़ुशी भी हमें बड़ी लगती है, जबकि हम अपनी बड़ी खुशियों को इग्नोर कर देते हैं।
Thanks for reading👃👃👃👃👃

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रीवा में प्रशासन Administration in Rewa

Jai hind hindustan india Jai shree ram Blog hindi vlog english vlog [2/5, 7:56 पूर्वाह्न] प्रांशु सिंह (ब्लॉगर):  रीवा में अपने नागरिकों को सभी बुनियादी नागरिक आवश्यकताएं कुशलतापूर्वक प्रदान करने के लिए सभी प्रशासनिक निकायों को जगह में रखा गया है। यहां कुछ महत्वपूर्ण अधिकारियों और प्रशासकों की संपर्क जानकारी के साथ इन स्थानीय प्रशासनिक निकायों में से प्रत्येक पर संक्षिप्त नज़र डाली गई है। नीचे दी गई जानकारी निश्चित रूप से रीवा के सभी नागरिक जागरूक नागरिकों या क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानीय प्रशासनिक निकायों के बारे में जानने के इच्छुक लोगों के लिए बहुत मददगार होगी। रीवा में नागरिक प्रशासन [2/5, 7:57 पूर्वाह्न] प्रांशु सिंह (ब्लॉगर): पूरे जिले का मुख्य राजस्व अधिकारी होने के नाते, जिला कलेक्टर निस्संदेह किसी भी जिले के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासकों में से एक है। राजस्व एकत्र करते समय निस्संदेह किसी भी जिला कलेक्टर की प्रमुख जिम्मेदारी होती है, लेकिन उसे अन्य जिम्मेदारियों को भी देखना पड़ता है। इन अन्य जिम्मेदारियों में सबसे महत्वपूर्ण है पूरे जिले की कानून व्यवस्था की देखभाल करना और सार्...

रीवा का इतिहास History of rewa

Jai hind hindustan india Jai shree ram Blog hindi vlog english vlog[2/2, 11:18 अपराह्न] प्रांशु सिंह (बैंक साथी) सलाहकार: रीवा का इतिहास, अधिकांश अन्य क्षेत्रों के इतिहास की तरह, कई महान राजवंशों और साम्राज्यों के उत्थान और पतन की विशेषता है। इन महान राजवंशों और साम्राज्यों ने वास्तुकला, कला, संगीत और धार्मिक योगदान के रूप में विशाल विरासत और विरासत को पीछे छोड़ दिया है। बढ़ते आधुनिकीकरण और शहरीकरण के बीच उनकी विशाल विरासत और विरासत आज भी ठप है। यह एक तरह से इस बात का संकेत है कि रीवा का इतिहास कितना जीवंत और समृद्ध है, क्योंकि केवल अत्यधिक समृद्ध इतिहास ही कभी समय की कसौटी पर खरा उतर सकता है। तो आइए इस क्षेत्र के आकर्षक इतिहास को देखें, जिसे आज बाघों की भूमि के रूप में जाना जाता है और मध्य प्रदेश राज्य के महत्वपूर्ण जिलों में से एक है। [2/2, 11:18 अपराह्न] प्रांशु सिंह (बैंक साथी) सलाहकार: रीवा का प्राचीन इतिहास रीवा का प्राचीन इतिहास वास्तव में अच्छी तरह से प्रलेखित नहीं है और इसलिए इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन इतना तो तय है कि रीवा क्षेत्र पर काफी लंबे समय तक महान मौ...