सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रवण कुमार कथा |Shravan Kumar Katha Mata Pita Name Hindi

Jai hind hindustan india Jai shree ram Blog hindi vlog english vlog[

1/31, 9:21 AM] Pranshu Singh (Bank Sathi)Advisor: श्रवण कुमार कथा Shravan Kumar Katha Mata Pita Name Hindi
पौराणिक युग में शांतुनु नामक एक सिद्ध साधू थे, इनकी पत्नी भी एक सिद्ध धर्म परायण नारि थी . कहानी उस समय की हैं, जब शांतुनु और उनकी पत्नी बहुत वृद्ध हो चुके थे और उनकी आँखों की रोशनी भी चली गई थी . इन दोनों का एक पुत्र था जिसका नाम था श्रवण कुमार .

श्रवण कुमार बहुत ही सरल स्वभाव का व्यक्ति था . माता-पिता के लिए उसके मन में बहुत प्रेम एवम श्रद्धा थी वो दिन रात अपने माता-पिता की सेवा करता था . अपने माता पिता का बच्चो की तरह लालन पालन करता था . उसके माता पिता भी स्वयं को गौरवशाली महसूस करते थे और अपने पुत्र को दिन रात हजारो दुआये देते थे . कई बार दोनों एक दुसरे से कहते कि हम कितने धन्य हैं कि हमें श्रवण जैसा मातृभक्त पुत्र मिला, जिसने स्वयं के बारे में ना सोच कर, अपना पूरा जीवन, वृद्ध नेत्रहीन माता पिता की सेवा में लगा दिया . इसकी जगह कोई अन्य होता तो विवाह के बाद केवल स्वयं का हित सोचता और बूढ़े नेत्रहीन माता-पिता को कही छोड़ आता .और ख़ुशी से अपना जीवनव्यापन करता .

जब ये बात श्रवण ने सुनी तो उसने माता पिता से कहा कि मैं कुछ भी भिन्न नहीं कर रहा हूँ, यह मेरा कर्तव्य हैं, जब मैं छोटा था तब आपने मुझे इससे भी ज्यादा अच्छा जीवन दिया और अब मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ हैं कि मैं आपकी सेवा करूँ . आप दोनों जो भी इच्छा रखते हैं, मुझसे कहे . मैं उन्हें अवश्य पूरा करूँगा . तब शांतुनु और उसकी पत्नी कहते हैं – पुत्र श्रवण ! हम दोनों की आयु बहुत हो चुकी हैं , अब जीवन का कोई भरोसा नहीं हैं, किसी भी समय हमारी आँखे बंद हो सकती हैं ऐसे में हमारी एकमात्र इच्छा हैं, हम तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं, क्या तुम हमारी यह इच्छा पूरी कर सकते हो ? श्रवण कुमार अपने माता-पिता के चरणों को पकड़ कर अत्यंत प्रसन्नता के साथ कहता हैं – हाँ पिताश्री, यह तो मेरे लिए परम सौभाग्य की बात होगी कि मैं आप दोनों की इच्छा पूरी करू .


श्रवण अपने माता पिता को तीर्थ करवाने हेतु एक कावड़ तैयार करता हैं जिसमे एक तरफ शांतुनु एवम दूसरी तरफ उनकी पत्नी बैठती हैं . और कावड़ के डंडे को अपने कंधे पर लादकर यात्रा शुरू करता हैं . उसके हृदय में माता पिता के प्रति इतना स्नेह हैं कि उसे उस कावड़ का लेषमात्र भी भार नहीं लगता . अपने पुत्र के इस कार्य से माता-पिता का मन प्रसन्नता से भर उठता हैं और वे पुरे रास्ते अपने पुत्र श्रवण को दुआयें देते चलते हैं .
[1/31, 9:22 AM] Pranshu Singh (Bank Sathi)Advisor: तीर्थ करते समय जब वे तीनों अयोध्या नगरी पहुँचते हैं, तब माता पिता श्रवण से कहते हैं कि उन्हें प्यास लगी हैं . श्रवण कावड़ को जंगल में रखकर, हाथ में पत्तो का पात्र बनाकर, सरयू नदी से जल लेने जाता हैं . उसी समय, उस वन में अयोध्या के राजा दशरथ आखेट पर निकले थे और उस घने वन में वह हिरण को शिकार बनाने के लिए उसके पीछा कर रहे थे, तब ही उन्हें घने जंगल में झाड़ियों के पार सरयू नदी से पानी के हल चल की आवाज आती हैं , उस हलचल को हिरण के पानी पिने की आवाज समझ कर महाराज दशरथ शिकार के उद्देश्य से तीर चला देते हैं और उस तीर से श्रवण कुमार के हृदय को आघात पहुंचता हैं जिससे उसके मुँह से पीड़ा भरी आवाज निकलती हैं जिसे सुन दशरथ स्तब्ध रह जाते हैं और उन्हें अन्हौनी का अहसास होता हैं और वे भागकर सरयू नदी के तट पर पहुंचते हैं, जहाँ वे अपने तीर को श्रवण के ह्रदय में लगा देख भयभीत हो जाते हैं और उन्हें अपनी भूल का अहसास होता हैं . दशरथ, श्रवणकुमार के समीप जाकर उससे क्षमा मांगते हैं, तब अंतिम सांस लेता श्रवण कुमार महाराज दशरथ को अपने वृद्ध नेत्रहीन माता पिता के बारे में बताता हैं और कहता हैं कि वे प्यासे हैं उन्हें जाकर पानी पिला दो और उसके बाद उन्हें मेरे बारे में कहना और इतना कह कर श्रवण कुमार मृत्यु को प्राप्त हो जाता हैं . भारी ह्रदय के साथ महाराज दशरथ श्रवण के माता पिता के पास पहुँचते हैं और उन्हें पानी पिलाते हैं . माता पिता आश्चर्य से पूछते हैं उनका पुत्र कहा हैं ? वे भले ही नेत्रहीन हो, पर वे दोनों अपने पुत्र को आहट से ही समझ लेते थे . माता पिता के प्रश्नों को सुन महाराज दशरथ उनके चरणों में गिर जाते हैं और बीती घटना को विस्तार से कहते हैं . पुत्र की मृत्यु की खबर सुनकर माता पिता रोने लगते हैं और दशरथ से उन्हें अपने पुत्र के पास ले जाने को कहते हैं . महाराज दशरथ कावड़ उठाकर दोनों माता पिता को श्रवण के शरीर के पास ले जाते हैं . माता पिता बहुत जोर-जोर से विलाप करने लगते हैं, उनके विलाप को देख महाराज दशरथ को अत्यंत ग्लानि का आभास होता हैं और वे अपनी करनी की क्षमा याचना करते हैं लेकिन दुखी पिता शांतुनु महाराज दशरथ को श्राप देते हैं कि जिस तरह मैं शांतुनु, पुत्र वियोग में मरूँगा, उसी प्रकार तुम भी पुत्र वियोग में मरोगे . इतना कहकर दोनों माता- पिता अपने शरीर को त्याग मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं .


महाराज दशरथ श्राप मिलने से अत्यंत व्याकुल हो जाते हैं और कई वर्षो बाद जब उनके पुत्र राम का राज्य अभिषेक होता हैं, तब माता कैकई के वचन के कारण राम, सीता और लक्षमण को चौदह वर्षो का वनवास स्वीकार करना पड़ता हैं और इस तरह महाराज दशरथ की मृत्यु भी पुत्र वियोग में होती हैं . अपने अंतिम दिनों में उन्हें शांतुनु के कहे शब्द याद आते हैं और वे राम के वियोग में अपना शरीर त्याग देते हैं .
[1/31, 9:22 AM] Pranshu Singh (Bank Sathi)Advisor: कहानी की शिक्षा Moral Of The Story Kahani:
हमें यह कहानी यही शिक्षा देती हैं कि बिना लक्ष्य को देखे, उसे भेदना कई बार आपको गलती का पात्र बना देता हैं और आप ना चाहते हुए भी दूसरों के दुःख का कारण बन जाते हैं .

यह थी  श्रवण कुमार की कहानी, अपनी माता पिता भक्ति के कारण ही श्रवण कुमार पुराणों में जीवित हैं . श्रवण कुमार सदैव अपनी मातृभक्ति के लिए जाने जाते हैं, उन्ही की कहानी सुनाकर माता पिता अपने बच्चो को संस्कारित करते हैं .
[1/31, 9:22 AM] Pranshu Singh (Bank Sathi)Advisor: आपको हमारा हिंदी कहानी संग्रह कैसा लगा ? कमेंट बॉक्स में लिखे, साथ ही अपनी राय भी दे जिससे हमें इस दिशा में मार्गदर्शन मिले .

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रीवा में प्रशासन Administration in Rewa

Jai hind hindustan india Jai shree ram Blog hindi vlog english vlog [2/5, 7:56 पूर्वाह्न] प्रांशु सिंह (ब्लॉगर):  रीवा में अपने नागरिकों को सभी बुनियादी नागरिक आवश्यकताएं कुशलतापूर्वक प्रदान करने के लिए सभी प्रशासनिक निकायों को जगह में रखा गया है। यहां कुछ महत्वपूर्ण अधिकारियों और प्रशासकों की संपर्क जानकारी के साथ इन स्थानीय प्रशासनिक निकायों में से प्रत्येक पर संक्षिप्त नज़र डाली गई है। नीचे दी गई जानकारी निश्चित रूप से रीवा के सभी नागरिक जागरूक नागरिकों या क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानीय प्रशासनिक निकायों के बारे में जानने के इच्छुक लोगों के लिए बहुत मददगार होगी। रीवा में नागरिक प्रशासन [2/5, 7:57 पूर्वाह्न] प्रांशु सिंह (ब्लॉगर): पूरे जिले का मुख्य राजस्व अधिकारी होने के नाते, जिला कलेक्टर निस्संदेह किसी भी जिले के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासकों में से एक है। राजस्व एकत्र करते समय निस्संदेह किसी भी जिला कलेक्टर की प्रमुख जिम्मेदारी होती है, लेकिन उसे अन्य जिम्मेदारियों को भी देखना पड़ता है। इन अन्य जिम्मेदारियों में सबसे महत्वपूर्ण है पूरे जिले की कानून व्यवस्था की देखभाल करना और सार्...

कहानी : अपनी तुलना दूसरों से न करें

Jai hind hindustan india Jai shree ram Blog hindi vlog english vlog कहानी : अपनी तुलना दूसरों से न करें [1/29, 8:39 AM] Pranshu Singh: एक बार की बात है, किसी जंगल में एक कौवा रहता था, वो बहुत ही खुश था, क्योंकि उसकी ज्यादा इच्छाएं नहीं थीं। वह अपनी जिंदगी से संतुष्ट था, लेकिन एक बार उसने जंगल में किसी हंस को देख लिया और उसे देखते ही सोचने लगा कि ये प्राणी कितना सुन्दर है, ऐसा प्राणी तो मैंने पहले कभी नहीं देखा! इतना साफ और सफेद। यह तो इस जंगल में औरों से बहुत सफेद और सुंदर है, इसलिए यह तो बहुत खुश रहता होगा।   कोवा हंस के पास गया और पूछा, भाई तुम इतने सुंदर हो, इसलिए तुम बहुत खुश होगे?   YouTube me video dekhne ke liye  Click kre इस पर हंस ने जवाब दिया, हां मैं पहले बहुत खुश रहता था, जब तक मैंने तोते को नहीं देखा था। उसे देखने के बाद से लगता है कि तोता धरती का सबसे सुंदर प्राणी है। हम दोनों के शरीर का तो एक ही रंग है लेकिन तोते के शरीर पर दो-दो रंग है, उसके गले में लाल रंग का घेरा और वो सूर्ख हरे रंग का था, सच में वो बेहद खूबसूरत था।    अब कौवे ने सोचा कि हंस तो...

रीवा का इतिहास History of rewa

Jai hind hindustan india Jai shree ram Blog hindi vlog english vlog[2/2, 11:18 अपराह्न] प्रांशु सिंह (बैंक साथी) सलाहकार: रीवा का इतिहास, अधिकांश अन्य क्षेत्रों के इतिहास की तरह, कई महान राजवंशों और साम्राज्यों के उत्थान और पतन की विशेषता है। इन महान राजवंशों और साम्राज्यों ने वास्तुकला, कला, संगीत और धार्मिक योगदान के रूप में विशाल विरासत और विरासत को पीछे छोड़ दिया है। बढ़ते आधुनिकीकरण और शहरीकरण के बीच उनकी विशाल विरासत और विरासत आज भी ठप है। यह एक तरह से इस बात का संकेत है कि रीवा का इतिहास कितना जीवंत और समृद्ध है, क्योंकि केवल अत्यधिक समृद्ध इतिहास ही कभी समय की कसौटी पर खरा उतर सकता है। तो आइए इस क्षेत्र के आकर्षक इतिहास को देखें, जिसे आज बाघों की भूमि के रूप में जाना जाता है और मध्य प्रदेश राज्य के महत्वपूर्ण जिलों में से एक है। [2/2, 11:18 अपराह्न] प्रांशु सिंह (बैंक साथी) सलाहकार: रीवा का प्राचीन इतिहास रीवा का प्राचीन इतिहास वास्तव में अच्छी तरह से प्रलेखित नहीं है और इसलिए इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन इतना तो तय है कि रीवा क्षेत्र पर काफी लंबे समय तक महान मौ...